फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   due to illegal relationship of husband woman commit suicide

पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने की खुदकुशी

Thu, 07 Apr 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Thu, 07 Apr 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
due to illegal relationship of husband woman commit suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic

गुरदासपुर में एक महिला ने पति के अवैध संबंध और ससुरालियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरदासपुर थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयानों पर पति, सास व ससुर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिये बयानों में मृतका की मां रविदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह वासी धारोचक्क दीनानगर ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। उसका पति विदेश में रहता है। उसकी लड़की परमिंदर कौर की शादी 19 नवंबर 2005 को इंद्रजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बब्बर अस्पताल कालेज रोड गुरदासपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन


लड़की के दो बच्चे हैं। लड़की परमिंदर कौर ने बताया था कि उसके पति के किसी महिला के साथ संबंध है। उसने कई बार अपने दामाद को समझाया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। जब उनकी लड़की अपने पति को ऐसा करने से रोकती थी तो वह उससे मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास बलविंदर कौर और ससुर अजीत सिंह साथ देते थे। इसके चलते गत शाम चार बजे परमिंदर कौर ने अपने पति, सास तथा ससुर से दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। एसएचओ कपिल कौशल ने कहा कि मृतका का पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके माता पिता फरार है। उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed