{"_id":"585298674f1c1b7c7c64a16d","slug":"due-to-financial-crisis-lady-committed-hanging-suicide-after-to-give-poison-to-daughters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे की कमी बनी जानलेवा, बेटियों को जहर दिया और लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे की कमी बनी जानलेवा, बेटियों को जहर दिया और लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पैसे की कमी इस कदर जानलेवा बनी कि तीन जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं। मां ने बेटियों को जहर देकर फंदा लगा लिया। घटना पंजाब के रोपड़ की है।
घनौली में गुरू गोबिंद सिंह सुपर थर्मल पलांट के मैन गेट नजदीक बनी प्रवासी मजदूरों की कालोनी में तिहरी खुदकुशी का यह मामला सामने आया। महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतका का पति मजदूरी करके घर लौटा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही चौकी घनौली के इंचार्ज सरबजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Trending Videos
बच्चियों की हालत नाजुक बनी हुई है
जहर
मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात तीन सुसाइड की खबर मिली। राम बहादुर नाम के व्यक्ति ने शिकायत लिखवाई है। उसने बताया कि जब वह थर्मल पलांट में मजदूरी करने के बाद अपने घर गया तो झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद था।
किसी तरह उसने दरवाजा खोला तो देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी पुष्पा देवी (26) पंखे से लटकी हुई थी। वहीं, दोनों बच्चियां पल्लवी (9) और ललिता(ढाई साल) बैड पर बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। वह तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गया, जहां फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतका ने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाया। मामल दर्ज कर लिया गया है। राम बहादुर के बयानों के आधार पर धारा 174 अधीन कार्यवाही करके जांच शुरू कर दी गई है।