पत्नी का कत्ल कर ससुर को फोन, बेटी की लाश ले जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी पति ने पहले तो नर्स पत्नी का चुन्नी से गला घोटकर कत्ल कर दिया, बाद में ससुर को फोन कर कहा, बेटी की लाश ले जाओ। वारदात, पंजाब के पटियाला की है। यहां थाना बख्शीवाला थाने के अधीन पड़ते खालसा नगर में मंगलवार तड़के घरेलू विवाद के कारण एक नशेड़ी पति ने अपनी नर्स पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर कत्ल कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी पति कमरे में ताला लगाकर खुद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना बख्शीवाला इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि थ्री व्हीलर चलाने वाले राजेश कुमार ने करीब तीन साल पहले अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ दर्शना कालोनी नजदीक अबलोवाल की रहने वाली कल्पना (25) के साथ लव मैरिज की थी।
दोनों ने कोर्ट में शादी की थी
वहीं, ये भी पता चला है कि कल्पना के माता-पिता भी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस पर दोनों ने कोर्ट में शादी की थी। कल्पना एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। दोनों बाबू सिंह कालोनी के नजदीक खालसा नगर में किराये पर एक कमरा लेकर रहते थे।
राजेश कुमार नशे करता था, जिसे लेकर कल्पना एतराज करती थी। मंगलवार तड़के राजेश कुमार ने चुन्नी से कल्पना का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने ससुर रजिंदर चरन को फोन किया कि उसकी लड़की का उसने मर्डर कर दिया है। लाश कमरे में पड़ी है, आकर ले जाए।
बाद में राजेश कुमार कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा, तो कल्पना की लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में जगह-जगह रेड की जा रही है।