{"_id":"5af12e784f1c1b3c0a8b896c","slug":"drunk-boys-dispute-with-police-man-in-kharar-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नशे में टल्ली युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः नशे में टल्ली युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Tue, 08 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर ड्राइविंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत पांच युवकों की रविवार रात एक पुलिस मुलाजिम के साथ झड़प हो गई। आरोप है कि हाथापाई में युवकों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी पांचों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पांचों आरोपियों को सोमवार को खरड़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई। घडुआं पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि रविवार रात कांस्टेबल परविंदर सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ गश्त कर रहे थे।
तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव मांमूपुर में एक शराब के ठेके पर पांच युवक ठेके के करिंदे बबलू ठाकुर से नोकझोंक कर रहे हैं। सूचना देने वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ठेके का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मी मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नशे में धुत रिंकू शर्मा, तरनवीर सिंह, जीवन सिंह, रूप सिंह तथा राजवीर सिंह को समझा-बुझाकर वहां से जाने को कहा, लेकिन पांचों युवक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट पर उतारु हो गए। आरोप है कि उन्होंने हाथापाई के दौरान कांस्टेबल परविंदर सिंह की वर्दी फाड़ दी।