{"_id":"5cef2fc5a6449368b34dd594c23a0176","slug":"drugs-traffickers-arrested-with-five-kg-hashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू वर्कशाप के पास चरस तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीटीयू वर्कशाप के पास चरस तस्कर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल से चरस लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने आ रहे तस्कर को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार दोपहर सीटीयू वर्कशाप के पास दबोच लिया। तस्कर की बोलेरो गाड़ी की जब तलाशी ली तो सीट के नीचे से पांच किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर की पहचान हिमाचल के सिरमौर के गांव नीरीपुल निवासी लोकेश शर्मा के रुप में हुई। पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वह पिछले कई महीने से चरस लाकर चंडीगढ़ सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने आर्ट एंड क्राफ्ट का डिप्लोमा कर रखा है और मौज मस्ती करने के लिए चरस तस्करी करता था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने लोकेश शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि हिमाचल से तस्कर चरस लेकर चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना मिलते ही एसआई कृष्ण कुमार ने टीम के साथ सीटीयू वर्कशाप के पास नाका लगाया।
नाके के दौरान पुलिस ने बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी 16ए 3708 को रोका। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे चरस बरामद हुई।
पुलिस ने उसी समय चालक लोकेश शर्मा को पकड़कर चरस की जांच नारकोटिक्स विभाग से करवाई। नारकोटिक्स विभाग ने चरस की पुष्टि कर दी और उसके बाद लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।