{"_id":"56df0a634f1c1bb0738b4568","slug":"drug-supplier-gang-busted-2-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
डेराबस्सी। पुलिस ने ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लोगों को 58 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने वाला एक गिरोह सरगर्म है। सूचना के आधार पर एएसआई केवल सिंह ने के नेतृत्व में पुलिस पार्टी का गठन किया। सरकारी कॉलेज रोड पर नाकेबंदी की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान दंदराला की ओर से आ रही एक बोलेरो को रोका, जिसमें मनदीप सिंह उर्फ काला निवासी दंदराला व रजत शर्मा उर्फ बिल्ला निवासी गली नं. 6 गुलाबगढ रोड डेराबस्सी सवार थे। तलाशी दौरान उनके पास से 58 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर हेरोइन का नशा करने वाले तीन युवकों को सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन