फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug smugglling by constable in firozpur

पैसा देखकर हवलदार का दिल ऐसा डोला कि वो बन गया...

Mon, 25 May 2015 08:39 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 25 May 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
drug smugglling by constable in firozpur

पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में थाना ममदोट में तैनात हवलदार शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हवलदार ने कई तस्करों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई है लेकिन पैसों की चकाचौंध ने उसे इस कदर प्रभावित किया कि वह भी ड्रग्स की तस्करी करने लगा।

विज्ञापन


एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने एक बयान में कहा कि एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई मलकीत सिंह ने हाल ही में सुखविंदर सिंह को तीस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। सुखविंदर ने बताया कि उसने हवलदार शेर सिंह से एक लाख रुपये में यह हेरोइन खरीदी है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब शेर सिंह को गिरफ्तार किया तो उससे पचास हजार रुपये बरामद हुए। बाद में शेर सिंह की निशानदेही पर उसके घर से 3.70 लाख बरामद किए गए। सूत्रों के मुताबिक तीन साल पहले एक एसएचओ अपने साथ शेर सिंह को ममदोट थाना लेकर गए थे। तभी से शेर सिंह नशीले पदार्थ बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी एसएचओ ने शेर सिंह को रोकने की हिम्मत नहीं की क्योंकि उन्हें हिस्सा दिया जाता था। शेर सिंह सीआईए स्टाफ फिरोजपुर और अन्य थानों में तैनात रहा है। इस कारण उसे प्रत्येक तस्कर के बारे में पूरी जानकारी थी।

‘पुलिसिया गिरोह’ कर रहा तस्करी

drug smugglling by constable in firozpur

खुफिया सूत्रों के अनुसार शेर सिंह ने तस्करी में शामिल कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं जिन्हें पुलिस प्रशासन ने गुप्त रखा है। इनमें से एक पुलिसकर्मी फरार है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मुलाजिमों का एक गिरोह है जो नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।

‘फिरोजपुर सेंट्रल जेल नहीं जाऊंगा’
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शेर सिंह फिरोजपुर सेंट्रल जेल नहीं जाना चाहता। उसने कई ऐसे लोगों पर फर्जी केस दर्ज किए हैं, जो सेंट्रल जेल में बंद हैं। वे लोग जेल में उससे बदला ले सकते हैं। इस कारण उसे मोगा जेल भेजा गया है।

कई शहरों में खरीदे प्लॉट
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान शेर सिंह द्वारा फाजिल्का, चंडीगढ़ और जलालाबाद में प्लॉट खरीदने की बात सामने आई है। फिरोजपुर की सनराइज कॉलोनी में भी उसकी एक बड़ी कोठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed