फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smugglers bases demolished in Sector 38 bulldozers run on three religious places in Chandigarh

चंडीगढ़ में फिर चला बुलडोजर: तीन धार्मिक स्थल तोड़े...नशा तस्करों के अड्डों पर चला पीला पंजा, भारी पुलिस तैनात

Sun, 10 Aug 2025 11:29 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। रविवार सुबह ही पुलिस प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। नशा तस्करों के अड्डों पर पीला पंजा चलाया गया और तीन धार्मिक स्थल तोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Drug smugglers bases demolished in Sector 38 bulldozers run on three religious places in Chandigarh
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल को स्लम फ्री और ड्रग्स फ्री बनाने की कवायद चल रही है। इसी सिलसिले में रविवार को सेक्टर-38ए में पुलिस व यूटी प्रशासन की तरफ से अवैध निर्माण तोड़े गए। वहीं पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सेक्टर-38 में रविवार सुबह ही बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे ताकि हंगामे जैसे घटना से निपटा जा सके। रविवार सुबह जब लोग उठे तो भारी पुलिस बल और बुलडोजर वहां पहुंच गया था। इसके बाद नशा तस्करों की तरफ से किए गए अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया गया।  
विज्ञापन


सेक्टर-38ए में बनाए गए तीन धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वहां तीन मंदिर भी तोड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्कर और ड्रग्स का सेवन करने वाले यहां बैठे रहते थे। यहीं बैठक नशेड़ी नशे का सेवन करते थे। पुलिस ने सेक्टर-38ए में कई ऐसी जगहों को तोड़ा है जहां नशेड़ी बैठते थे। 
विज्ञापन


बता दें कि सेक्टर-38 को शहर का नशा तस्करी का अड्डा कहा जाता है। यहां पर कई ऐसे लोग हैं जो नशे का काला कारोबार करते हैं। पुलिस के अनुसार यह एरिया नशा तस्करी का हॉट स्पॉट है। इसलिए यहां यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed