फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug selling near school, accused arrest

मनीमाजरा में स्कूल के पास नशा बेचता युवक काबू

Wed, 27 Jan 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
drug selling near school, accused arrest

मनीमाजरा के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम को नशा बेचते एक युवक को काबू किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे दस ग्राम स्मैक बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान पिपली वाला टाउन निवासी विशाल के रूप में हुई है। दरअसल, पुलिस को आरोपी के बारे में पहले से शिकायत मिली थी। इसी आधार पर तीन दिन से मनीमाजरा में तीन स्थानों पर पुलिस की नजर थी। मंगलवार शाम को आरोपी युवक स्कूल के पास आया। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगा। पुलिस ने उसकी पैंट से स्मैक बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस को शक, गिरोह है सक्रिय
गौरतलब हो कि मनीमाजरा में यह पहली घटना नहीं कि जब स्कूल के आसपास से आरोपी नशा बेचता पकड़ा गया हो। इससे पहले भी तीन बार अलग-अलग स्कूलों के पास से नशा बेचते आरोपी काबू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अपनी जांच में गिरफ्तारी के बाद भी कुछ निकालने में नाकाम रही है। पुलिस को शक है कि यहां कोई बड़ा तस्कर गिरोह सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed