फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket in panchkula, man supplying drugs on cycle

साइकिल पर ले जा रहा था ढाई लाख की ड्रग्स, गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 02 Sep 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
drug racket in panchkula, man supplying drugs on cycle

नशे का कारोबार खुलेआम किस तरह किया जाता है, इस मामले से अंदाजा हो जाएगा। एक व्यक्ति साइकिल पर ड्रग्स लादकर ले जा रहा था। पुलिस ने रास्ते में रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। बोरी खोलकर देखा तो उसमें से ढाई लाख कीमत की प्रतिबंधित दवाएं निकली। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पंचकूला और ट्राइसिटी में नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कॉलोनियों में रहनेवाले युवाओं को प्रतिबंधित दवाएं बेचता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.58 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपी से बरामद दवाओं की कीमत दो से ढाई लाख के बीच आंकी जा रही है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से यूपी के बलिया के गौरीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह चंडीगढ़ सेक्टर-56 में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, ड्रग कंट्रोलर की टीम ने पकड़ा

drug racket in panchkula, man supplying drugs on cycle

सेक्टर-16 चौकी के इंचार्ज नायब सिंह ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई राजकुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और ड्रग्स कंट्रोलर की टीम ने बरामद दवाओं की जांच की, जिसमें सभी दवाएं प्रतिबंधित होने की पुष्टि हुई।

जांच में सभी दवाएं प्रतिबंधित निकलीं
साइकिल पर कट्टे में रखी गई दवाओं की जांच की तो मालूम हुआ कि सभी दवाएं प्रतिबंधित हैं, जो शहर की कॉलोनियों में ऊंची कीमत पर नशे के आदी युवकों को बेची जाती थीं।

एनडीपीएस, ड्रग एक्ट में केस दर्ज
नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं (ड्रग्स) की अवैध तौर पर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस और ड्रग एक्ट की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी से नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक ड्रग्स की बरामदगी की गई है। इसके अलावा उसके कब्जे से गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले किट भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है जो ट्राइसिटी के यंगस्टर्स को नशे की दवाओं की लत लगाने के बाद लाखों की प्रतिबंधित दवाएं बेचने का काम कर रहा था। इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि आरोपी दवाओं की बिक्री कहां करता था और किटों को कहां बेचा जा रहा था।
- नरेंद्र आहूजा विवेक, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed