फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket in modern jail, life imprisonment prisoner death

मॉडर्न जेल, ड्रग्स का खौफनाक 'खेल' और कैदियों की मौत

Tue, 01 Sep 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 01 Sep 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
drug racket in modern jail, life imprisonment prisoner death

मॉडर्न जेज ड्रग्स माफिया के इशारों पर चलती है। जेल अधिकारी उनके हाथों की कठपुतली हैं और कैदी जान देकर कीमत चुका रहे हैं। बात चौंकाने वाली है, लेकिन यह सच है।

विज्ञापन


बात हो रही है पंजाब के कपूरथला की मॉर्डन जेल की। यहां संदिग्ध हालातों में उम्रकैद की सजा काट रहे हरप्रीत सिंह हैप्पी की मौत हो गई।

शव सिविल अस्पताल पहुंचा तो हैप्पी के शरीर पर कई निशान देखते ही परिजन भड़क उठे। उन्होंने हैप्पी को डिप्टी जेलर पैंथे पर हुए हमले में फंसाने के लिए थर्ड डिग्री देकर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, पैंथे ने मॉडर्न जेल के चीफ परमजीत सिंह पर माफिया से मिलकर हमला कराने के आरोप लगाते हुए कमिश्नर और डीजीपी को शिकायत सौंपी है।

शरीर पर मिले नीले निशान और घाव

drug racket in modern jail, life imprisonment prisoner death

हरप्रीत सिंह हैप्पी 2008 में जालंधर में मिक्की हत्याकांड में अपहरण और इरादतन हत्या के आरोप में मॉडर्न जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। मृतक की बुआ के बेटे गुरमित्र सिंह ने बताया कि रविवार रात आठ बजे हैप्पी की पत्नी गुरप्रीत कौर को जेल से फोन आया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर आ गई।

परिजन जब शव देखने सिविल अस्पताल पहुंचे तो उस पर कई नीले निशान और घाव मिले। इस पर जेलकर्मी हैप्पी का शव गाड़ी में ही छोड़कर अस्पताल से चले गए। भड़के परिजनों ने शव अस्पताल के मुख्य गेट पर रख प्रदर्शन किया। इससे कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया।

रोड जाम की सूचना मिलने पर एसपी आई जगजीत सिंह सरोआ मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का आश्वासन देकर धरना हटवाया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित सभरवाल के सामने पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। साथ ही, पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है।

‘मेरे पुत्त नूं करंट लाके मार दित्ता’

drug racket in modern jail, life imprisonment prisoner death

हैप्पी की मां सिमर कौर ने आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर विक्रमजीत सिंह पैंथे पर हमले के मामले में उनके बेटे को फंसाने के लिए बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उसकी मौत हुई। उन्होंने रोते हुए कहा, ‘मेरे पुत्त नूं जेलरां ने करंट ला के कुट-कुट मार दित्ता।’

आरोप झूठे : संधू
कपूरथला मॉडर्न जेल के सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह संधू का कहना है कि उन पर डीएसपी जेल विक्रमजीत सिंह पैंथे की ओर से लगे सारे आरोप झूठे और निराधार हैं। वह जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

ये कहना है जेल अधिकारी का

drug racket in modern jail, life imprisonment prisoner death

हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नशे का आदी था। नशे के कारण ही उसके शरीर पर निशान हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा। परिजनों के आरोप गलत हैं। पैंथे पर हमले के मामले में जालंधर पुलिस ने आरोपियों की जो लिस्ट सौंपी थी, उसमें हरप्रीत सिंह का नाम नहीं था।
- परमजीत सिंह, एसपी जेल, कपूरथला

ऐसी है मॉर्डन जेल की स्थिति
2000 कैदियों के रखने की क्षमता है जेल में
71 कैदियों और बंदियों की बीते चार साल में हो चुकी है मौत
42 कैदियों की 2014 में इस जेल में जा चुकी है जान
3600 कैदी (लगभग) हैं इस मॉडर्न जेल में
1000 कैदियों को नशे की लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed