{"_id":"57361f764f1c1b4969919db8","slug":"drug-in-cold-drink-and-rape-with-woman-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से होटल में रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से होटल में रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के एक होटल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी महिला को होटल के क मरे में ही बेसुध छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस पर पुलिस ने हिसार के आदमपुर निवासी राजेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला का पति कपड़े की दुकान करता था। इसी सिलसिले में आरोपी राजेश का महिला के पति के पास करीब आठ साल से आना-जाना था। पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार रहती है।
विज्ञापन
इस पर राजेश ने महिला से कहा कि उसका एक परिचित डॉक्टर है, उसे दवाई दिलवा देगा। झांसे में आकर महिला दवाई लेने के लिए राजेश के साथ चल दी। आरोप है कि राजेश उसे दवाई दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में धोखे से महिला को दवाई की जगह नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
महिला के बेसुध होने पर आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद जब महिला को होश आया तो वह आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।