फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   drug in cold drink and rape with woman in hotel

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से होटल में रेप

Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
drug in cold drink and rape with woman in hotel
rape

रोहतक के एक होटल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी महिला को होटल के क मरे में ही बेसुध छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस पर पुलिस ने हिसार के आदमपुर निवासी राजेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला का पति कपड़े की दुकान करता था। इसी सिलसिले में आरोपी राजेश का महिला के पति के पास करीब आठ साल से आना-जाना था। पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार रहती है।
विज्ञापन


इस पर राजेश ने महिला से कहा कि उसका एक परिचित डॉक्टर है, उसे दवाई दिलवा देगा। झांसे में आकर महिला दवाई लेने के लिए राजेश के साथ चल दी। आरोप है कि राजेश उसे दवाई दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में धोखे से महिला को दवाई की जगह नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बेसुध होने पर आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद जब महिला को होश आया तो वह आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed