{"_id":"25ed605f31164d83395c769859ade08d","slug":"drinker-boys-girls-entered-in-jungle-with-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टल्ली' युवतियों के साथ जंगल में घुसे रईसजादे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'टल्ली' युवतियों के साथ जंगल में घुसे रईसजादे
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Nov 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना निवासी रईसजादे बुधवार देर रात नशे में टल्ली युवतियों को लेकर कार सहित जंगल में घुस गए। हालांकि पकड़े जाने पर वे बोले कि अंधेरे में रास्ता भटकने की वजह से वे जंगल में आ गए।
विज्ञापन
पकड़े गए युवाओं में 3 लड़के और 2 युवतियां थीं। दोनों युवतियों और दो युवकों ने काफी शराब पी रखी थी। वे सभी खुद को लुधियाना निवासी बता रहे थे। सेक्टर 26 स्थित बार से पार्टी के दौरान उन्होंने शराब पी और मस्ती की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, देर रात राहगीरों ने एक स्विफ्ट कार को जंगल में घुसते हुए देखा। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो पाया कि कार में तीन लड़के और दो लड़कियां सवार थीं।
विज्ञापन
एक लड़का गाड़ी चला रहा था, जबकि गाड़ी में बैठ अन्य युवक और युवतियां नशे में टल्ली थे। पूछताछ करने पर गाड़ी चला रहे युवक पारस ने बताया कि वे लुधियाना से सेक्टर 26 के एक बार में पार्टी में आए थे। लौटते वक्त वह रास्ता भूल गया और अंधेरा होने के कारण गलती से जंगल में घुस गया।