फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dowry harassment case on bjp state president

दहेज उत्पीड़न के केस में फंसे भाजपा प्रधान

Mon, 02 Mar 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
dowry harassment case on bjp state president

हरियाणा के फतेहाबाल जिले के भाजपा प्रधान दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद हुए हैं। उनके साथ 3 अन्य नामजद हैं। पुलिस को दी शिकायत में भोड़ियाखेड़ा निवासी मंजू पुत्री जयगोपाल ने बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2012 को बीघड़ रोड निवासी दुर्गेश मिढा के साथ हुई थी।

विज्ञापन


शादी के समय उसके परिजनों ने कार और सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इस पर भी उसके पति दुर्गेश, ससुर मुलखराज, देवर हरीश संतुष्ट नहीं हुए और यह कह कर ताने देने शुरू कर दिए कि कम दहेज देकर हमारी नाक कटवा दी।
विज्ञापन


उन्होंने धमकी दी कि और दहेज नहीं दिया तो वह उसको घर में नहीं रखेंगे। उसके बाद वह उसे मारने-पीटने लगे। मंजू ने पुलिस को बताया कि उसके  ससुराल वालों को उसके चाचा ससुर का पुत्र भारतभूषण मिढा जो भाजपा का जिला प्रधान है उकसाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर 2013 को उसने एक लड़की को जन्म दिया, जिसके बाद उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। उसके बाद कई पंचायतें हुई, लेकिन सुसराल वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। नवंबर 2014 में फिर पंचायत हुई।

पंचायत में उसके ससुराल वालों ने 40 लाख रुपये नकद मांगे। न देने पर उसे न रखने और जान से मार देने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर शहर पुलिस ने दुर्गेश मिढा, हरीश कुमार, मुलखराज और भारतभूषण मिढा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।


मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं एक पंचायती की हैसियत से इस मामले को सुलझाने गया था, मुझ पर जो आरोप लगाया गया है वह निराधार है, रिश्तेदार होने के नाते नाम लिखवाया गया है।
भारत भूषण मिढा, फतेहाबाद जिला प्रधान, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed