फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double Murder, Husband and Wife Murdered at Karnal of Haryana

हरियाणाः करनाल में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या, शव को जलाने का प्रयास भी किया गया

Fri, 27 Sep 2019 09:33 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Double Murder, Husband and Wife Murdered at Karnal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

कस्बे के एक गांव में खेतों में काम कर अपना गुजर-बसर करने वाले दंपती की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। गुरुवार सुबह दोनों के शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं। युवक के शव को चारपाई और कपड़ों के साथ जलाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर डीएसपी, थाना प्रभारी, फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खून से सनी कस्सी के अलावा अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने कस्सी से ही हत्या को अंजाम दिया हो। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवाया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर एक नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सतपाल के खेतों में जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक और उसकी पत्नी काम करते थे। दंपती काफी वर्षों से यहीं मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहा था। दोनों पति-पत्नी खेतों में बने कमरे में रहते थे। मृतकों के भतीजे ने आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम गगसीना निवासी प्रिंस और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर उसके चाचा के पास पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनको छोड़कर वह मूनक चला गया और रात होने के कारण वह अपने दोस्त के पास रुक गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब वह खेत में बने कमरे पर पहुंचा तो उसके चाचा का शव कमरे के बरामदे में पड़ा था। चाची का शव पचास गज की दूरी पर पड़ा था। हमलावरों ने चारपाई और शव के पास पड़े कपड़ों को भी जलाने की कोशिश की। 

पति-पत्नी के मर्डर की सूचना आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी सचिन कुमार और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस को शव के पास से खून से सनी कस्सी भी मिली है।

कस्सी के अलावा फोरेंसिक टीम ने अन्य साक्ष्य भी घटनास्थल से जुटाए हैं। पुलिस ने गगसीना निवासी प्रिंस और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक दंपती की निर्मम हत्या की गई है। दोनों के शव अर्धनग्न हालत में खेतों से बरामद हुआ है। घटनास्थल से खून से सनी कस्सी और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस ने गगसीना निवासी प्रिंस और उसके साथी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। -रामदत्त, डीएसपी घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed