फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dogs terror, more than 30 people cut

कुत्तों का आतंक, 30 से ज्यादा लोगों को काटा

Thu, 08 May 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 May 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dogs terror, more than 30 people cut
सेक्टर-20 में लावारिस कुत्तों ने मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक तीस से ज्यादा लोगों को काट खाया। इनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, सैर और मंदिर के लिए निकले लोगों पर इन कुत्तों ने हमला किया। नगर निगम को सूचना देने पर कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम पहुंची मगर वह पांच कुत्ते ही पकड़ सकी। सेक्टर के लोगों का दावा है कि 20 से ज्यादा लावारिस कुत्ते छोटे-छोटे झुंड बनाकर कई दिनों से लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


सौ रुपये का टीका 850 में लगा
कुत्तों के काटने से घायल लोग जब इलाज के लिए सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी पहुंचे तो इंजेक्शन उन्हें बाहर से लेने पड़े। नगर निगम ने ही यह तय किया था कि कुत्ता काटने से घायल लोगों को डिस्पेंसरी से सौ रुपये का इंजेक्शन मिलेगा। मगर डिस्पेंसरी पहुंचने पर उन्हें बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा गया और यह 850 रुपये में मिला। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन


दहशत में लोग, डंडा लेकर घर से निकले
मकान नंबर 341 निवासी आसू अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी भव्या छठी में पढ़ती है। वह उसे स्कूल छोड़ने और लाते समय हाथ में डंडा लेकर जाती हैं ताकि कुत्ते हमला न कर सकें। इसी तरह मकान नंबर 322 निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह भी हाथ में डंडा लेकर अपने बेटे को सुबह छोड़ने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मठ मंदिर के पास 11 लोगों को काटा
मठ मंदिर के पास बड़े पार्क में सैर करने आए 11 लोगों को कुत्तों ने काटा। इलाका पार्षद राजेश गुप्ता भी घायल लोगों से मिलने पहुंचे। मकान नंबर 342 निवासी आशीष चौहान ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम साढ़े चार बजे कुत्ते ने काटा। इसी तरह मकान नंबर 347 निवासी केएल छांब को मंगलवार रात सैर करते वक्त काट लिया। मकान नंबर 339 निवासी कुलविंदर कौर के अनुसार उनकी कामवाली बाई को कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed