फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dogs ate a dead body in ludhiana

पंजाबः एक हफ्ते से खेतों में पड़ा रहा शव, चील-कौवें और कुत्तों ने नोच-नोच कर खा डाला

Fri, 30 Nov 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना( पंजाब) Updated Fri, 30 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
dogs ate a dead body in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के थाना पीएयू के अंतर्गत गांव बीरमी स्थित नहर के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों के किनारे कुत्तों और चील, कौवों का नोंचा गया लावारिस शव पड़ा मिला। कुत्ते आधा शव खा गए थे, मृतक का सिर्फ मुंह और नीचे वाला हिस्सा ही बचा।  किसी राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी मोहम्मद रफ्फीक ने बताया कि करीब दस दिन पहले उक्त व्यक्ति नशे की हालत में वहीं बैठा हुआ था। उसके बाद किसी को पता नहीं चला कि वह कहां गया। शुक्रवार की दोपहर को किसी ने कुत्तों और चील कौवों को शव नोचता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह व्यक्ति वहीं है जो दस दिन पहले वहीं घूम रहा था। 
विज्ञापन


उसकी मौत हो जाने के बाद शव कुत्तों ने नोचा। मृतक के शरीर का सिर्फ कंकाल ही बचा था। पुलिस के अनुसार मृतक कौन है अभी पहचान नहीं हुई है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed