{"_id":"5708dbaf4f1c1ba311c810cb","slug":"dog-murder-dog-fired-due-to-barking-amritsar-dog-murder-crime-punjab-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता भौंक रहा था, युवकों ने पहले पत्थर मारे, फिर गोलियां मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ता भौंक रहा था, युवकों ने पहले पत्थर मारे, फिर गोलियां मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते का भौंकना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में एक कुत्ते को भौंकना महंगा पड़ गया। उसे जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। हैरान रह गए न जानकर। ऐसा हुआ है और कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना देर रात की है। अमृतसर में एक कुत्ते को कुछ युवकों ने इसलिए गोलियों से छलनी कर दिया, क्योंकि वह उन पर भौंक रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, वाल्मीकी मोहल्ले में कुछ युवक घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक कुत्ता उन्हें देखकर भौंकने लगा। उस समय तो वे उसे पत्थर मारकर चले गए। थोड़ी देर बाद वे वापिस आए तो उनके हाथ में पिस्तौल थी। वे कुत्ते को तलाश रहे थे। जैसे ही कुत्ता उन्हें नजर आया, उन्होंने उसे गोलियां मार दीं। यह वाकया एक प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया।
गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो कुत्ते को मरा देखकर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाकर लाश सोसायटी फार द प्रीवेन्शन आफ क्वालिटी टू एनिमल (एस.पी.सी.ए) को सौंप दी। एस.पी.सी.ए. के इंस्पेक्टर अशोक जोशी ने बताया कि वे इस मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द ही डी.सी. को सौंपेंगे।