फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog barking, crime news, chandigarh news, chandigarh police

मालिक ने कुत्ते को उकसाया, दो दोस्तों के पीछे दौड़ाया, केस दर्ज

Thu, 17 Mar 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
dog barking, crime news, chandigarh news, chandigarh police
कुत्ते का भौंकना - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित पार्क में एक पालतू कुत्ता दो दोस्तों को काटने के लिए दौड़ा। दोनों दोस्तों ने किसी तरह से भागकर घर में जा अपनी जान बचाई। आरोप है कि मालिक ने कुत्ते को काटने के लिए उकसाया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 सी निवासी पुष्पल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार दोपहर को वह अपने दोस्त गुरजीत के साथ घर के पास वाले पार्क में टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी पुनीत भावा अपना कुत्ता लेकर पार्क में आया। पुष्पल का आरोप है कि इसी दौरान पुनीत भावा ने अपने कुत्ते को उकसाकर उनकी ओर काटने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन


किसी तरह दोनों लोग भागकर घर के अंदर पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपों के आधार पर किसी जानवर को हमला करने के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि, दोनों पक्षों में विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस दूसरे पक्ष का बयान भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed