{"_id":"634327d3930c894b702f2758","slug":"doctor-brutally-murdered-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: डॉक्टर की किरच से हमला कर बेरहमी से हत्या, 10 बार किया हमला, एक आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: डॉक्टर की किरच से हमला कर बेरहमी से हत्या, 10 बार किया हमला, एक आरोपी पकड़ा गया
Mon, 10 Oct 2022 01:32 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:32 AM IST
सार
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि रजिंशन दो युवकों ने किरच से डॉ. गुरमीत सिंह की हत्या की है। दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसकी पहचान जोबन निवासी बटाला के रूप में हुई है। दूसरा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह की फाइल फोटो और वारदातस्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला के स्टाफ रोड पर रविवार शाम एक आरएमपी डॉक्टर की दो युवकों ने किरच से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। डॉक्टर पर हत्यारों ने किरच से 10 बार वार किए थे। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक थाना सिविल लाइन की पुलिस दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर रही थी। जानकारी के अनुसार बटाला के स्टाफ रोड पर स्थित डॉ. गुरमीत सिंह (62) एक निजी क्लीनिक चला रहा थे। आगे क्लीनिक था और पीछे उनका घर है। वह घर में अकेले ही रहते थे। दो साल पहले पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर रही उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और एक बेटा और बहू सूरत में रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम जब डॉ. गुरमीत सिंह क्लीनिक में नहीं थे तो उनकी तलाशी में पड़ोसी घर पहुंचे। घर में डॉ. गुरमीत सिंह का शव लहू से सना पड़ा था। इस निर्मम हत्या को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीएसपी ललित कुमार पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि रजिंशन दो युवकों ने किरच से डॉ. गुरमीत सिंह की हत्या की है। दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसकी पहचान जोबन निवासी बटाला के रूप में हुई है। दूसरा अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।