{"_id":"581750544f1c1bad31435a01","slug":"diwali-night-trying-to-rape-in-a-moving-vehicle-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात चलती गाड़ी में गैंगरेप की कोशिश, शोर मचाने पर महिला का फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवाली की रात चलती गाड़ी में गैंगरेप की कोशिश, शोर मचाने पर महिला का फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 01 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिवाली की रात चलती गाड़ी में गैंगरेप की कोशिश
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात को जहां लोग एक तरफ पटाखे चला कर अपना मनोरंजन कर रहे थे। वहीं बाजार में सामान लेने जा रही एक विवाहिता को दो युवकों ने कूड़े वाली गाड़ी में डाल कर उससे गैंगरेप की कोशिश की।
जब दोनों युवक कामयाब नहीं हो सके तो लड़की के शोर मचाने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया और उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से गायल हो गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहले तो थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विवाहिता को एक बार डीएमसी अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मामला पीएयू का है।
जब सारी जानकारी हासिल हुई तो पता चला कि युवती को डिविजन पांच के इलाके से अगवा किया गया था। जिसके बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस ने प्रेम नगर के रहने वाले नरेश कुमार उर्फ नेपाली और मनोज कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़ी से नीचे गिर कर पश्चिम बंगाल की महिला हुई घायल
एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने कहा कि घायल विवाहिता पश्चिम बंगाल की है। दिवाली वाली रात करीब 12 बजे बाजार खुले होने के कारण विवाहिता किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दोनों युवकों ने उसे घेर लिया और कूड़े वाली गाड़ी में ही डाल लिया। उसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की, लेकिन महिला ने शओर मचाना शुरु कर दिया।
सड़कों पर काफी रौनक थी तो लोगों ने भी शोर मचाया। इसी दौरान दोनों आरोपी युवकों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे सग्गू चौक के पास फेंक दिया और फरार हो गए। जिसके बाद विवाहिता को घायल देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अधिकारियों के बीच में पड़ने के बाद सारी जांच की गई तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने विवाहिता को थाना डिविजन पांच के इलाके से उठाया था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए दोनों युवकों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने कहा कि अभी विवाहिता के ब्यान दर्ज नहीं किए गए है। बाकी उसके होश आने के बाद ब्यान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।