फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divorced Women rape by Home Guard police

शादी का झांसा देकर होमगार्ड ने किया रेप

Sun, 27 Apr 2014 05:14 PM IST
विशाल नागपाल/अमर उजाला, खरड़ (मोहाली)
विशाल नागपाल/अमर उजाला, खरड़ (मोहाली) Updated Sun, 27 Apr 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Divorced Women rape by Home Guard police

जांच अधिकारी नायब सिंह के अनुसार 34 वर्षीय पीड़ित महिला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसका विवाह 1997 में हुआ था उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


विवाह के बाद उसका पति विदेश चला गया। लगभग 7 वर्ष पहले वह अपनी मां को पीजीआई में इलाज के लिए लेकर गई थी जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। इसके बाद फोन पर उनकी बातचीत होती रही। जब उसका पति विदेश से वापस आया तो उसे इस संबंध के बारे में पता चला और उनका तलाक हो गया। उस समय आरोपी गगन ने उससे विवाह करने की बात कही व निरंतर उससे संबंध बनाए रखे।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Divorced Women rape by Home Guard police

अब वह विवाह करने से मना करने लगा। बुधवार शाम को आरोपी उसके घर पर आया व उससे जबरन रेप किया व फरार हो गया। आरोपी भी विवाहित बताया जाता है जिसके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया इसमें उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि हो गई है। खरड़ पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड डडडू माजरा निवासी गगन कुमार के विरूद्ध दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed