फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute, marpeet, crime, murder, sonipat, haryana

ढोल बजाने से रोकने पर दो गुट भिड़े, एक की मौत, 9 घायल

Sat, 26 Mar 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 26 Mar 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
dispute, marpeet, crime, murder, sonipat, haryana
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
सोनीपत में थाना राई के गांव जाखौली में फाग के दिन दो गुटों में भिड़ंत के चलते एक युवक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही 13 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


गांव जाखौली में फाग के दिन ढोल बाजे के साथ प्रभात फेरी निकालने की परंपरा है। इस दौरान ग्रामीण खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते हैं। बृहस्पतिवार सुबह भी प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। जिसमें सरपंच गौरव गुट से पवन, अनिल, सतीश, अशोक, तेजपाल, अतुल, रोहित और अन्य शामिल थे। जब यह प्रभात फेरी पूर्व सरपंच नवीन के घर के बाहर पहुंची तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने ढोल बजाने से इन लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन


इस पर पूर्व सरपंच नवीन और उसके गुट के साथ सरपंच गौरव गुट के लोगों का झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से जमकर तेजधार हथियार चले। बाद में दोनों तरफ से अन्य लोग भी पहुंच गए। तेजधार हथियार और लाठियों से हुए हमले में गौरव गुट से अनिल, पवन, सतीश, अशोक, तेजपाल, अतुल व रोहित तथा दूसरे गुट से पूर्व सरपंच नवीन, रवींद्र तथा मुकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को पहले सोनीपत और बाद में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में घायल हुए अनिल ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। राई थाना पुलिस ने घायल तेजपाल के बयान पर नरेंद्र, रवींद्र, दीपा, बंटी, विक्रांत, मोहित, किरणपाल, टोनी, राजपाल, दीपक, राजा, ललित व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में हुई पंचायत, कार्रवाई की मांग
दो गुटों के बीच हुए झगड़े में बहे खून को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें ब्लॉक समिति राई के चेयरमैन गांव जाखौली निवासी संजय चौहान और सरपंच गौरव भी मौजूद थे। इसमें गांव में बिगड़े माहौल को शांत करने पर चर्चा की गई। बाद में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सोनीपत भी पहुंचा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन से मिलकर कार्रवाई की मांग की।


गांव जाखौली में हुई हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों के बारे में पता लग सकेगा। जल्द आरोपियों को काबू कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
-वजीर सिंह, प्रभारी, थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed