फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discount Fraud with 60 people

लालच करना पड़ा महंगा, लाखों का चूना लगा

Wed, 30 Oct 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
Discount Fraud with 60 people
इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान पर 45 प्रतिशत डिस्काउंट देने के नाम पर कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर कंपनी के अधिकारी फरार हो गए।
विज्ञापन


डड्डूमाजरा में कंपनी का दफ्तर दो दिन से न खुलने पर सामान लेने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस ने 60 लोगों की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कंपनी के अधिकारी एन शान का तमिलनाडु का एड्रेस सही है और वहां उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे की ठगी
डड्डूमाजरा गांव निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले गांव में एमएस शिवानी होमनीड्स कंपनी खुली थी। कंपनी के अधिकारी तमिलनाडु निवासी एन शान ने घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कहा गया कि सामान बुकिंग करवाने के समय कीमत पहले जमा करनी होगी और डिलीवरी 12 दिन बाद मिलेगी। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने पैसे जमा करा दिए और उन्हें 12 दिन बाद डिलीवरी कर भी दी गई। यह देखकर अन्य लोगों ने भी तीन हजार से लेकर दो लाख रुपये तक का सामान बुक करवाया।

60 हजार तक जमा कराए
डड्डूमाजरा निवासी किरण ने बताया कि मिक्सी खरीदने के लिए तीन हजार, अशोक ने फ्रिज खरीदने के लिए छह हजार, संजय ने वाशिंग मशीन खरीदने के लिए आठ हजार रुपये जमा करवाए।

खुड्डा लहोरा के नंदकिशोर ने घर का सामान मंगाने के लिए 60 हजार रुपये जमा करवाए थे।

इन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत
लोगों ने कंपनी के अधिकारी एन शान, मुथूराम, गणेश, राजिंद्र और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी को दी।

पुलिस ने एक न सुनी
दुकान मालिक राजबीर सिंह ने बताया कि एक महीने पहले उन्होंने दुकान किराये पर कंपनी के अधिकारी एन शान को दी थी। धोखाधड़ी की आशंका के चलते उन्होंने पहले ही इसकी शिकायत पुलिस को दे दी लेकिन उनकी एक न सुनी गई। आखिर में उन्होंने अपनी शिकायत संपर्क सेंटर में जमा करवाई।


राजबीर सिंह का दावा है कि कंपनी के अधिकारियों ने करीब 200 से ज्यादा लोगों से ठगी की है। वहां मौजूद लोगों ने भी आरोप लगाया कि  उन्होंने इसकी शिकायत पहले ही डीएसपी साउथ सुरजीत सिंह मलिक और चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह को दी थी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो ठगी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed