{"_id":"761509aa7ddbddf322f269f7c6f329bc","slug":"disclosure-intoxicating-paratha-served-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकाने वाला खुलासा, चंडीगढ़ में बिक रहे नशे वाले परांठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौंकाने वाला खुलासा, चंडीगढ़ में बिक रहे नशे वाले परांठे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल भी नशे की चपेट में आ चुका है। बात यहां तक बढ़ चुकी है कि शहर में कई जगह नशा युक्त परांठे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में उस समय हुआ, जब पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर दाखिल एक मामले की सुनवाई चल रही थी। अदालत की ओर से कहा गया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि शहर में कुछ स्थानों पर ऐसे परांठे बेचे जा रहे हैं, जिनमें नशीले पदार्थ भी मिलाए जाते हैं।
इस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पीबी बजंतरी की खंडपीठ ने यूटी प्रशासन को मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
इससे पहले बुधवार को ही यूटी प्रशासन ने हाईकोर्ट में लंबित मामले में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि प्रशासन शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए कई उपाय कर रहा है। प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ के हेल्थ एंड फेमली वेलफेयर डायरेक्टर कम ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. वीके गगनेजा ने हाईकोर्ट को कार्यवाई की रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
बताया कि छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए प्रशासन ने उनके स्कूली पाठ्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने का फैसला किया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शहर में ड्रग युक्त कुछ विशेष दवाओं का स्टॉक सीमित करने के लिए पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार से सहयोग के लिए ड्रग कंट्रोल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शहर में एक पुलिस स्टेशन तय किया जा रहा है, जो तस्करी की सूचना मिलने पर छापामारी करेगा।
विज्ञापन