फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dirty SMS to daughter of Hosiery businessman

होजरी व्यवसाई की बेटी को अश्लील मैसेज

Thu, 21 Aug 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Aug 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Dirty SMS to daughter of Hosiery businessman

एक मनचले युवक द्वारा शहर के होजरी व्यवसाई की नाबालिग बेटी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त युवक ने उसके फोन पर कई तरह के अश्लील मैसेज भेजे।

विज्ञापन


युवक से परेशान नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिविजन सात की पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद नाबालिग के पिता की शिकायत पर बांगड़ू मोहल्ला निवासी केतन मल्होत्रा के खिलाफ आईटी एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रमोद राज ने कहा कि नाबालिग के पिता होजरी व्यवसाई है और वह खुद चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 में एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। आरोपी के पास किसी तरह नाबालिग का फोन नंबर लग गया। आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब नाबालिग के परिजनों ने आरोपी केतन को समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनकी बात मानने की बजाए उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। उसके बावजूद वह नहीं हटा और उसने नाबालिग के फोन पर अश्लील मैसेज किए और उसे परेशान किया।

केतन से परेशान नाबालिग के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


प्रमोद राज ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed