{"_id":"67b2dbdbd151df15bd058ba3","slug":"digital-arrest-cases-in-chandigarh-retires-government-employees-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Digital Arrest: सरकारी विभाग से रिटायर... उम्र 60 के पार, चंडीगढ़ में साइबर अपराधियों का नया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Digital Arrest: सरकारी विभाग से रिटायर... उम्र 60 के पार, चंडीगढ़ में साइबर अपराधियों का नया शिकार
Mon, 17 Feb 2025 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:19 PM IST
सार
ठगों का शिकार हुए सभी बुजुर्ग सरकारी विभाग से रिटायर हैं। सभी पेंशनर हैं। जांच में सामने आया कि इन लोगों को स्मार्ट मोबाइल के इस्तेमाल करने की जानकारी नहीं थी। न ही इनमें से ज्यादातर लोग साइबर ठगों के प्रति जागरूक थे।
विज्ञापन
digital arrest
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंडीगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ गए हैं। कारण है कि लोग साइबर अपराधियों के प्रति जागरूक नहीं हैं। ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। अब तक ठगी के 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 99 प्रतिशत मामलों में पीड़ित की आयु 60 से 83 साल पाई गई।
विज्ञापन
2024 में चंडीगढ़ में डिजिटल अरेस्ट की पहली एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें सेक्टर 11 निवासी पीजीआई की 71 साल की महिला डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रिटायर्ड आर्मी अफसर की 81 साल की पत्नी से 95 लाख ठगे
हाल ही में सेक्टर-47 निवासी 90 साल के रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी से ठगों ने 95 लाख रुपये ठग लिए। 9 फरवरी को बुजुर्ग को एक कॉल आई। आरोपी ने कहा आपके पति का आधार कार्ड मनी लॉन्डि्रंग से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने महिला को सीबीआई और आरबीआई डायरेक्टर बनकर 95 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की कॉल जब आई तो महिला के पति ने इशारों में कहा भी कि वह किसी भी ऐसे मामले से नहीं जुडे़ हैं। ठगों ने इतना डरा दिया कि महिला कुछ भी समझ नहीं पाई। महिला ने रिटायरमेंट खाते में यह रकम जमा की हुई थी।महिला को 19 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रखा
डड्डूमाजरा निवासी 56 साल की महिला को ठगों ने 19 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा और उससे 51 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, सेक्टर- 37 निवासी 64 साल की महिला को 27 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन