{"_id":"212502cf2a99df50462d5913ad14a138","slug":"diamond-ring-robbed-from-businessman-on-tip-of-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर मंडी कारोबारी से छीनी हीरे की अंगूठी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर मंडी कारोबारी से छीनी हीरे की अंगूठी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में बदमाशों ने लगातार तीसरे दिन पंचकूला में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार सवार मंडी कारोबारी को बाइक से ओवरटेक कर पहले रोका, फिर चाकू की नोक पर हीरे की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, नगदी नहीं मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार मंडी कारोबारी गौरव सिंगला के हाथ पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गए। अपराधी इतने बेेेखौफ थे कि बगैर हेलमेट ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक और पुलिस टीम पहुंची। टीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया, जिसकी छानबीन की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों के दौरान कार मालिकों और कार में बिठाकर लूट व धोखाधड़ी की तीसरी वारदात है, जिन्हें सुलझाने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
सेक्टर-15 निवासी मंडी कारोबारी गौरव सिंगला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह सेक्टर-10 स्थित एसबीआई की शाखा से निकलने के बाद घर की तरफ आ रहे थे। सेक्टर-15-16- 10- 9 के चौराहे को पार करते ही पीछे से तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक कर आगे निकली और कार के आगे आकर रुकी।
इसे देखते हुए गौरव ने भी कार रोक ली। बाइक पर सवार एक 20 वर्षीय युवक कार के पास आया और चाकू दिखाते हुए कहा जो भी तुम्हारे पास है, निकाल दो। उन्होंने गौरव से हीरे की अंगूठी छीन ली। बदमाश नगदी भी लूटने की फिराक में थे, लेकिन सड़क पर आवाजाही को देखकर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
लेकिन जाते समय उन्होंने गौरव के बाएं हाथ पर चाकू से वार कर दिया। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी।
मनीष सहगल, एसएचओ, सेक्टर-14 थाना ने बताया कि इस घटना के दौरान आसपास से सुबूत जुटाए गए हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस सप्ताह की दो अन्य घटनाएं
- मंगलवार को कार में सवार दो महिलाओं ने सेक्टर-सात में सब्जियां खरीद रही एक महिला को खुद का जानकार बताते हुए उन्हें घर तक छोड़ने की बात कही। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बुजुर्ग महिला को कार से बाहर उतार दिया, जिन्हें चोटें भी आई और उनके दोनों हाथों से सोने के कंगन उड़ा लिए।
--सोमवार को अमरटैक्स और सेक्टर-15 पेट्रोल पंप के बीच अमरटैक्स की तरफ जा रहे एक कार चालक को स्कूटर सवार दो युवकों ने कार का टायर पंक्चर होने की बात कहकर उनसे करीब 10 हजार रुपये उड़ा लिए थे।