फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP of haryana will investigate of gang rape during jat protest

जाट आंदोलन के दौरान महिलाओं से रेप की जांच करेंगे डीजीपी

Wed, 24 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
DGP of haryana will investigate of gang rape during jat protest

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल में महिलाओं से दुराचार की संभावना से इनकार करते हुए प्रदेश सरकार ने मामले की जांच डीजीपी यशपाल सिंघल को सौंप दी है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला लेते हुए राज्य सरकार ने यह जांच सौंपी है। हालांकि, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।

विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले में सरकार के स्तर पर अलग से जांच करवाने का भरोसा दिया है। विज का कहना है कि हम पुलिस के अलावा दूसरे स्रोतों से भी जानकारी हासिल करेंगे कि महिलाओं के साथ दुराचार की कोई घटना हुई है या नहीं। ऐसी कोई घटना संज्ञान में आएगी तो सरकार जरूर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इस मामले में जांच के लिए गए अधिकारियों का दावा है कि कुराड़ के गणमान्य व्यक्तियों से घटना को लेकर बातचीत की गई है। इस घटना को लेकर खबर में छपे नाम से संबंधित लोगों से भी बातचीत की, लेकिन बातचीत के दौरान ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। कुराड़ के पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं की भीड़ ने जब उग्र होकर यात्री गाड़ियों के शीशे तोड़े तो उसमें कुछ परिवारों को चोट भी लगीं, जिनमें महिलाएं भी थीं। ऐसे परिवारों को ग्रामीणों ने अपने घरों में शरण दी और खाना खिलाकर प्राथमिक उपचार भी कराया।

इस मामले में पीके दास, गृह सचिव हरियाणा ने बताया कि मेरी बात इस मामले की जांच के लिए पहुंचे उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव देवेंद्र सिंह और आईजी परमजीत अहलावत से हुई है। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच डीजीपी को सौंप दी है।

एचएचआरओ ने की एसएचओ और एसपी को संस्पेंड करने की मांग

DGP of haryana will investigate of gang rape during jat protest

हरियाणा मानवाधिकार संगठन (एचएचआरओ) ने प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों की ओर से मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे में महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटना को शर्मनाक बताया है। साथ ही मामले में थाने के एसएचओ और एसपी को संस्पेंड करने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

संगठन के महासचिव उत्सव बैंस ने बुधवार को प्रेस काफ्रेंस में इस घटना से जुड़ी खबरों का जिक्र किया। बताया कि उनके पास वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से घटना का पूरा ब्योरा पहुंच गया है, जिसे वे जल्द ही सरकार के समक्ष रखेंगे। कहा कि अगर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठन इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने से नहीं झिझकेगा।

हरियाणा में अपना घर देह व्यापार कांड का भंडाफोड़ करने वाले एचएचआरओ की ओर से आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और नुकसान का पूरा विवरण तैयार करने के लिए उत्सव बैंस समेत दो अन्य सुनील जागलान और पीपी कपूर को अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है। उत्सव बैंस ने बताया कि जागलान जींद में और कपूर करनाल में नुकसान की सूची बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed