फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   detention of prisoners 2 groups clashed in court, attack with blade

कोर्ट की हवालात में भिड़े कैदियों के दो गुट, ब्लेड से हमला

Fri, 11 Sep 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 11 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
detention of prisoners 2 groups clashed in court, attack with blade

कोर्ट में पेशी पर आए कैदियों के गुट एक बार फिर भिड़ गए। एक गुट के तीन साथियों ने हवालात में एक बंदी पर ब्लेड से हमला कर दिया।

विज्ञापन


कोर्ट की हवालात में बृहस्पतिवार को एक बार फिर कैदियों के गुट भिड़ गए। एक गुट के तीन साथियों ने विकास नाम के बंदी पर ब्लेड से हमला कर दिया। अफरा-तफरी मचने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद घायल कैदी को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, घायल विकास ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने से इन्कार कर दिया। अब पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।

दरअसल, सुनारिया जेल से घिलौड़ कलां निवासी विकास, झज्जर के जयकौड़ा निवासी राजेश कुमार, क च्चाबेरी रोड निवासी लकी और सोनीपत के रोहाना निवासी मिंटू पेशी पर आए थे। सभी की अलग-अलग मामलों में हाजिरी लगनी थी। बृहस्पतिवार को चारों को लाकर कोर्ट परिसर की हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चारों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। क रीब 15 मिनट बाद राजेश ने लकी और मिंटू के साथ मिलकर विकास पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपियों ने विकास के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए। कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद विकास को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि घायल विकास ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने से इन्कार कर दिया है। अभी पुलिस अपने स्तर पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed