फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera bassi ,critical condition ,firing ,derabassi firing

डेराबस्सी फायरिंग मामला: 4 युवकों पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sun, 09 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
dera bassi ,critical condition ,firing ,derabassi firing
derabassi firing - फोटो : File Photo
दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर की जा रही फायरिंग मामले में पुलिस ने तीसरी वारदात में गोली चलाने वाले एक आरोपी दिलजोत सिंह उर्फ डीजे निवासी डेराबस्सी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई इनोवा, एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर बाकी फरार आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने फायरिंग की थी। थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर गांव हरीपुर कुड़ां के पास बीआर ग्रुप के भुप्पी राणा, रविवार को गिरफ्तार दिलजोत सिंह उर्फ जग्गु, सोनी दप्पर व एक अज्ञात युवक ने इनोवा में जगतार सिंह उर्फ जग्गु निवासी धनौनी पर फायरिंग कर दी, जब वह अपने मोटरसाइकिल सवार दो अन्य दोस्तों के साथ गांव हरीपुर कुडां जा रहा था।
विज्ञापन


जगतार सिंह के साथ उसका साथी गुरभेज सिंह व दीपक वर्मा भी थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। हमले में दो गोलियां लगने से जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद से आरोपी फरार था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी भुप्पी राणा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed