फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   denied bail of accused in Rape case lawyer beaten by Woman

रेप मामले में आरोपी को जमानत न मिलने पर युवती ने वकील को पीटा

Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
denied bail of accused in Rape case lawyer beaten by Woman
प‌िटाई

रेप के आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो  जाने से नाराज युवती ने हाईकोर्ट में  वकील को पीटा। पंजाब एंड हाईकोर्ट में वीरवार को एक घटनाक्रम में रेप पीड़िता युवती और उसके साथ आए व्यक्ति ने अपने ही वकील की पिटाई कर दी। इससे वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। दोनों रेप के आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो  जाने से नाराज थे।

विज्ञापन


दरअसल पीड़िता ने आरोपी के पक्ष में ही बयान दिए थे। इसके बावजूद आरोपी की जमानत न करा पाने पर नूहं से आई युवती और व्यक्ति ने कोर्ट से बाहर आने पर वकील को थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई कर दी। वकील को भी वे लोग साथ लेकर आए थे। वकील की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने युवती और जफर अहमद के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 और 151 के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जमानत मिल गई
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार युवती ने नूहं में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में है। इस मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर वीरवार को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। रेप पीड़िता और जफर अहमद नूंह से ही वकील अब्दुल हामिद को साथ लेकर आए थे। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने आरोपी के पक्ष में बयान दिया ताकि उसे जमानत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे गुस्साई युवती और उसके रिश्तेदार जफर ने कोर्ट से बाहर आकर वकील अब्दुल हामिद की पिटाई कर दी। इससे वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। पीड़ित वकील ने पुलिस को बुला लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को काबू किया। वकील की शिकायत पर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें श्योरिटी बॉन्ड भरने के बाद जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed