फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi-Haryana's most wanted arrested by Rohtak STF

रोहतक: दिल्ली-हरियाणा का मोस्ट वांटेड विकास उर्फ मीता गिरफ्तार, 50 हजार रुपये था इनाम

Tue, 25 Feb 2020 02:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Feb 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Haryana's most wanted arrested by Rohtak STF
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ रोहतक की टीम ने सेक्टर-7 मोड़ दीवान फार्म के पास से शातिर बदमाश व 50 हजार रुपये के इनामी विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है। गांव भदाना का रहने वाला विकास शातिर बदमाश काला जठेड़ी को फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से भगाने में शामिल था। विकास पर हत्या, हत्या के प्रयास के आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश पांच दिन के दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार रात को एसटीएफ रोहतक की टीम इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम को पता लगा कि हत्या व कई अन्य मामलों में नामजद आरोपी विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान सेक्टर-7 मोड़ के पास आने वाला है। जिस पर संदीप धनखड़ के नेतृत्व में एएसआई हितेंद्र, सज्जन सिंह, सिपाही सुरेंद्र कुमार, तकदीर सिंह, प्रमोद व संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को काबू कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास 1 फरवरी को फरीदाबाद में कैदी वैन पर हमला कर अपने साथी शातिर बदमाश संदीप उर्फ काला निवासी जठेड़ी को छुड़ा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि विकास संदीप को छुड़वाने में संलिप्त था। पुलिस विकास को तीन साल से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। विकास हरियाणा के चार जिलों समेत दिल्ली पुलिस की भी हिट लिस्ट में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश उर्फ राका हत्याकांड में किया गिरफ्तार
पुलिस ने विकास उर्फ मीता को 10 अक्तूबर, 2017 को गोहाना के गांव मदीना के खेत में हुई राकेश उर्फ राका की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर मदीना के धनराज ने बताया था कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसके बेटे राकेश की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। जिसमें बाद में विकास उर्फ मीता का नाम सामने आया था। एसटीएफ ने राकेश हत्याकांड में ही उसे गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

इन मामलों में रहा है आरोपी

- 10 अक्तूबर, 2017  में  गांव मदीना में राकेश उर्फ राका की गोली मारकर हत्या का आरोप।
- 20 नवंबर, 2016 में झज्जर के गांव  दादरी तोए में राजेंद्र की गोली मारकर हत्या का आरोप।  
- मई, 2016 में खरखौदा में सिसाना के चांद की दुकान पर जठेड़ी के युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप।  
- 20 फरवरी, 2017 में सुनारिया जेल रोहतक के बाहर बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू को गोली मारकर घायल करने का आरोप।
- वर्ष 2016 में एम2के शॉपिंग माल, रोहिणी दिल्ली के पास गाड़ी में कहासुनी होने पर अपने साथी मोनू निवासी सोनीपत को गोली मारकर घायल किया।  
- 1 फरवरी, 2020 को फरीदाबाद में कैदी वाहन पर बरसाकर शातिर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने का आरोप।
- 1 फरवरी, 2020 में पुलिस मुठभेड़ के बाद गांव पाली  फरीदाबाद से अजीत नाम के व्यक्ति को गोली मारकर उसकी गाड़ी छीनने का आरोप।  
- 1 फरवरी, 2020 में  पुलिस  मुठभेड़ में चकमा देकर भाग गया था। जिसमें मुकदमा दर्ज है।

रामनिवास उर्फ कल्लू की हत्या कराने को की काला जठेड़ी की मदद
गिरफ्तार आरोपी विकास ने पुलिस को बताया है कि उसने काला जठेड़ी को छुड़ाने में मदद की थी। उसने काला जठेड़ी को इसलिए छुड़वाया कि वह बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू की हत्या कराना चाहता था। उसकी कल्लू बुसाना से पुरानी रंजिश है। जिसमें ही वह उसकी हत्या कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed