{"_id":"5dde61bd8ebc3e54b051401f","slug":"delhi-girl-nancy-dead-body-found-in-bushes-near-refinery-panipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः दो साल लिव इन में रही, सात मार्च को शादी, आठ महीने बाद गली सड़ी हालत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपतः दो साल लिव इन में रही, सात मार्च को शादी, आठ महीने बाद गली सड़ी हालत में मिला शव
Thu, 28 Nov 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, पानीपत/थर्मल/मतलौडा

Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Nov 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
नैंसी, जिसका शव गली सड़ी हालत में मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता का शव गली सड़ी हालत में पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। युवती की कनपटी पर बाई ओर गोली मारी गई थी। मृतका 11 नवंबर के बाद से ही लापता थी। हत्या का आरोप पति, उसके मामा के लड़के व दोस्त पर है।
परिजनों का आरोप है कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सात मार्च को दोनों ने शादी की थी। दोनों को शराब पीने की आदत थी। अब पति ड्रग्स के लिए पैसे लाने के लिए उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इस के चलते उसकी हत्या कर शव रिफाइनरी के पास फैंक दिया गया।
मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना जनकपुरी, नई दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति, उसके मामा के बेटे व एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

लिव इन में रहने के बाद की थी शादी
21 वर्षीय नैंसी पुत्री संजय शर्मा नई दिल्ली के सागरपुरी क्षेत्र की रहने वाली है। वो तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। रिद्घिमा छोटी बहन व दीवान शर्मा छोटा भाई है। पिता संजय शर्मा का अपना काम है। 3 साल पहले नैंसी की दोस्ती जनकपुरी के रहने वाले शाहिल शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा के साथ हुई थी। अश्वनी शर्मा का दिल्ली में कार खरीदने और बेचने का काम है। दो साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। 7 मार्च को दोनों ने कोर्ट में मैरिज कर ली। 11 नवंबर को दोनों को कोर्ट में शादी का पंजीकरण कराना था।
इसी रात को नैंसी संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई। परिजनों को 22 नवंबर को पता चला कि नैंसी घर पर नहीं है। उसके सास ससुर भी कोई संतुष्टित जवाब नहीं दे रहे थे। ना ही उसके पति शाहिल का कोई अता पता था। 23 नवंबर को पुलिस में शाहिल व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी गई। 25 नवंबर को पुलिस ने शाहिल से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होंने उसकी हत्या कर शव को पानीपत रिफाइनरी के पास फेंक दिया है।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पानीपत पुलिस के साथ संपर्क किया। पानीपत पुलिस ने शव को बरामद कर मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त नैंसी के रूप में की। शव बुरी तरह से गल सड़ चुका था। शव के कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई है। दिल्ली पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
नैंसी की दो सहेलियां है- प्रियांजलि और सरानिया। 12 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी को फोन किया, लेकिन फोन स्विंच ऑफ मिला। 13 नवंबर को प्रियांजलि नैंसी के घर गई। यहां पर घर में सिर्फ नैंसी के ससुर मिले। उन्होंने कहा कि नैंसी पति के साथ घूमने के लिए फ्रांस गई है। 15 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी की मां रोशनी शर्मा से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो घूमने के लिए हरिद्वार गए हैं। शाहिल का फोन बंद है। उसने दूसरे नंबर से उसके पास फोन किया था।
प्रियांजलि से दूसरा नंबर मांगा, मां ने उपलब्ध होने से मना कर दिया। इसके बाद 22 नवंबर को प्रियांजलि व सरानिया ने नैंसी की मां को फोन कर बताया कि नैंसी काफी दिनों से घर पर नहीं है। उसके सास ससुर भी अलग अलग बातें बता रहे हैं। ये बातें सुनते ही उसके परिजन नैंसी के घर गए। यहां पर ना शाहिल मिला और ना ही नैंसी। 23 नवंबर को परिजनों ने किसी अनहोनी के अंदेशे के चलते जनकपुरी पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी।
शिकायत देने के बाद शाहिल पुलिस के सामने आया और कहा कि नैंसी ठीक है। उसने 11 नवंबर को नई दिल्ली में पश्चिमी विहार फ्लाईओवर के पास उसे छोड़ दिया था। उनका आपस में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की और 25 नवंबर को दोबारा पूछताछ के लिए शाहिल को थाने बुलाया। यहां पर सख्ती से पूछताछ करने पर शाहिल ने बताया कि उन्होंने नैंसी की हत्या कर शव को पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में फेंक दिया है।

बार बार दहेज मांगते थे, कई बार पैसे दिए
मृतका नैंसी के पिता अश्वनी शर्मा ने बताया कि शाहिल ड्रग्स का आदी थी। पूरा दिन ड्रग्स लेता था। अपनी ड्रग्स की इच्छा पूरी करने के लिए नैंसी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से पैसे लाने के लिए बोलता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए। इसके बाद भी लगातार नैंसी के साथ मारपीट होती थी। दहेज ना देने के कारण नैंसी की हत्या की गई है।
अगर दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मैं मर गई
नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसके पास फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं। ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।
दिल्ली में ही की हत्या, फिर ऑडी गाड़ी में शव लेकर आए
बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात साढ़े 10 व 11 बजे के बीच दिल्ली में ही नैंसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर इसके शव का सफेद रंग की ऑडी गाड़ी में पानीपत लेकर आए और पेप्सी पुल से गुजरते हुए रिफाइनरी की ओर गए और शव को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। कार की फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आई है।

सहेलियों ने मामले को खंगाला, तब हुआ खुलासा
आरोपी शाहिल ने नैंसी के घर वालों से बातचीत करना बिल्कुल बंद कर दिया था। उसके सहेली प्रियांजलि, सरनिया और सोनाक्षी ही उनके संपर्क में रहती थी। शाहिल के परिजनों ने इन तीनों को ही अलग अलग बातें कहकर गुमराह किया। एक बार कहा गया कि वो दोनों फ्रांस गए है।
दूसरी बार कहा गया कि वो हरिद्वार गए है। तीसरी बार उन्हें कहा गया कि वो घर से 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद सहेलिया ने मामले को अपने स्तर पर खंगाला और उसके परिजनों को इसकी सूचना देकर सारी बातें बताई। तब जाकर पुलिस अंजाम तक पहुंच सकी।
तीनों आरोपियों की लोकेशन मिली रिफाइनरी के पास
25 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने शाहिल, शुभम व उसके एक दोस्त के मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली। तीनों की लोकेशन पानीपत रिफाइनरी के पास मिली। पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की और तीनों ने कबूला कि वो नैंसी के शव को रिफाइनरी के पास लेकर गए थे।