{"_id":"579c3fb04f1c1b8b3b21e3e9","slug":"delhi-bomb-blash-accused-davinder-pal-bhullar-got-parol-of-21-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बम ब्लास्ट के आरोपी भुल्लर को मिली पैरोल, पहुंचा ससुराल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली बम ब्लास्ट के आरोपी भुल्लर को मिली पैरोल, पहुंचा ससुराल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली बम ब्लास्ट का आरोपी दविंदर पाल सिंह भुल्लर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा दविंदरपाल सिंह भुल्लर शुक्रवार को 21 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद भुल्लर अमृतसर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा।
भुल्लर वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। 23 साल सलाखों के पीछे गुजारने के बाद भुल्लर दूसरी बार पैरोल पर रिहा हुआ है। इससे पहले 23 अप्रैल 2016 को 21 दिन के पैरोल पर रिहा किया गया था।
25 अगस्त 2001 को टाडा कोर्ट ने उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया था। बताया जाता है कि रिहा होने के बाद वह अपनी पत्नी नवनीत कौर भुल्लर के साथ अमृतसर स्थित ससुराल पहुंचा।