{"_id":"0813d347c55ce29e28eb5dd40b12f1a5","slug":"deceived-by-the-name-of-patwari-vacancies-fifty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी ने नौकरी दिलाने को कहा था, पचास हजार ठग लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी ने नौकरी दिलाने को कहा था, पचास हजार ठग लिए
अमर उजाला मोहाली
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
थाना फेज-1 पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी क रने के आरोप में एक पटवारी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार की धोखाधड़ी की है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़माजरा निवासी कृष्णलाल ने बताया कि उसके बेटे जसविंदर सिंह को फेज-2 निवासी सरजू कुमार पुत्र मदन लाल ने सरकारी बेलदार की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। सरजू उपमंडल सरहिंद में पटवारी के पद पर तैनात है।
ऐेसे में उसका बेटा सरजू की बातों में आ गया। साथ ही नौकरी के लिए उसने सरजू को पचास हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद सरजू ने उसके बेटे को एक नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
साथ ही उसे नौकरी ज्वाइन करने के लिए सिंचाई विभाग के आदमपुर आफिस भेज दिया। जब बेटा आदमपुर दफ्तर में नौकरी ज्वाइन करने के लिए पहुंचा, तो वहां पर मौजूद अधिकारियों एवं मुलाजिमों ने कहा कि उनके यहां तो कोई पोस्ट निकली ही नहीं है।
साथ ही उन्होंने उस नियुक्ति पत्र को भी जाली बताया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। ईओ विंग द्वारा मामले की पड़ताल की गई। डीए लीगल की राय लेने के बाद पटवारी सरजू कुमार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।