फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death of young girl fell from third floor of hotel

होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत

Tue, 28 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 28 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
 death of young girl fell from third floor of hotel

पंजाब के पठानकोट बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवती बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिए। पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले युवती ने प्रेमी संग भागकर शादी की थी और होटल में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मीनाक्षी शर्मा पुत्री राम चंद निवासी घाटी बीलवां (तलवाड़ा) के रूप में हुई है। डिवीजन नंबर 1 में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने बताया कि मीनाक्षी गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। गांव का एक युवक संजय उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह मीनाक्षी ने अपनी भाभी को मैसेज भेजा कि दोनों 25 जुलाई की रात से बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में हैं और वह घर वापस आना चाहती है। मैसेज मिलने के बाद जब उसका भाई होटल के बाहर पहुंचा तो मीनाक्षी खून से लथ-पथ पड़ी हुई थी।


उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक मौके से फरार है। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय निवासी गांव घाटी बीलवां के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed