फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death of child: mother's sensational alligation on police

एसएचओ ने नोंचे बाल, एएसआई ने मारी थी हॉकी

Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 04 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
death of child: mother's sensational alligation on police

पति को पुलिस चौकी से छुड़ाने के प्रयास के दौरान मासूम बेटे की जान गंवाने वाली मां की जिदंगी पर भी बन आई है। सोमवार रात को तबीयत खराब होने के बाद मां प्रीत को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन


इधर, मृतक मासूम की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में प्रीत ने बताया कि रविवार रात को पुलिस जब उसके पति को घर लेकर आई तो उस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। एसएचओ ने उसके बाल खींचे और एएसआई ने उसे हॉकी से मारा।
विज्ञापन


इसी कारण उसकी तबियत खराब होती चली गई। उसने बताया कि उसके पेट में तकलीफ हो गई है। एक महीने पहले ही सिजेरियन हुआ था। मामले की सूचना पर मुलतानी चौकी पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन से दे रही हूं बयान, जांच से संतुष्ट नहीं
गोल्डी की पत्नी प्रीत तथा उसकी मां का कहना है कि वे पुलिस को पिछले तीन दिन से यही बयान दे रहे हैं, लेकिन पुलिस केवल उन्हें टरका रही है। प्रीत का कहना है कि 20 हजार रिश्वत नहीं दी तो मेरे पति पर झूठा केस बना दिया। मेरा मासूम बेटा मैंने खो दिया। हम पर कहर पर कहर टूट रहा है और पुलिस केवल पूछताछ व बयान लेने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही।

उच्च स्तर पर लेकर जाएंगे मामला : शर्मा

death of child: mother's sensational alligation on police

युवा व्यापार मंडल प्रधान अमन शर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर उच्च स्तर पर मामला लेकर जाएंगे। पुलिस आम लोगों के साथ किस तरह बरबरता कर रही है पुलिस का यह चेहरा सामने लाया जाएगा।
 
आरोप लगाने वाले को बुलाया फिर थाने
उधर पुलिस ने रुपये छीनने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फिर थाने बुलाया था। गोल्डी के पत्नी प्रीत का कहना है कि पुलिस ने खुद सोमवार को कहा था कि दोनों पक्षों को आमने-सामने कर उस रात रुपये छीनने की वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि शिकायतकर्ता सिंकदर को तो थाने में मंगलवार को बुला लिया गया था, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा पुलिस उस पर दबाव बनाकर सांठगांठ करने में जुटी हुई है।
 
कर्मबीर, मुलतानी चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला अस्पताल में भर्ती है। धक्का देने जैसे आरोप लगा रही है। मामले की जांच तो डीएसपी कर रहे हैं, मैंने अस्पताल पहुंचकर प्रीत के बयान दर्ज किए हैं। अभी तक कोई मामला तो दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन बयान उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed