{"_id":"57b0ab324f1c1b4f446eb0a2","slug":"death-auto-driver-accident-ctu-bus-auto-accident-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू बस ने ऑटो को मारी टककर, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीटीयू बस ने ऑटो को मारी टककर, हादसे में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सीटीयू बस की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम मनीमाजरा मोटर मार्केट के पास हुआ। पुलिस ने सीटीयू बस ड्राइवर गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
ऑटो चालक राजू ने बताया कि उसके ऑटो में तीन बच्चों सहित पांच सवारियां बैठी थीं। वे मंसा देवी से मौली जागरां जा रहे थे, तभी मोटर मार्केट में एक कट लेते समय सीटीयू की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। जिससे उसमें बैठे हुए हल्लोमाजरा निवासी राजिंदर कुमार (32) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घायलों में नंदिनी उसके दो बच्चे दीपक (10) और रेणुका (6) शामिल हैं।
जबकि चार साल का सूरज को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को पहले मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको जीएमएसएच 16 रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान राजिंदर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया गया बस ड्राइवर रवीश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बस ड्राइवर का कहना है कि ऑटो चालक ने अचानक कट मारा जिस वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।