फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death auto driver accident CTU bus-auto accident, Chandigarh,

सीटीयू बस ने ऑटो को मारी टककर, हादसे में एक की मौत

Sun, 14 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
death auto driver accident CTU bus-auto accident, Chandigarh,
ऑटो - फोटो : ANI
चंडीगढ़ सीटीयू बस की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम मनीमाजरा मोटर मार्केट के पास हुआ। पुलिस ने सीटीयू बस ड्राइवर गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ऑटो चालक राजू ने बताया कि उसके ऑटो में तीन बच्चों सहित पांच सवारियां बैठी थीं। वे मंसा देवी से मौली जागरां जा रहे थे, तभी मोटर मार्केट में एक कट लेते समय सीटीयू की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। जिससे उसमें बैठे हुए हल्लोमाजरा निवासी राजिंदर कुमार (32) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि घायलों में नंदिनी उसके दो बच्चे दीपक (10) और रेणुका (6) शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि चार साल का सूरज को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को पहले मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनको जीएमएसएच 16 रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान राजिंदर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया गया बस ड्राइवर रवीश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बस ड्राइवर का कहना है कि ऑटो चालक ने अचानक कट मारा जिस वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed