{"_id":"2de542923c4590291bbcbfe891ab2637","slug":"deadly-attack-on-youngers-in-mohali-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला
विशाल नागपाल/अमर उजाला, खरड़
Updated Tue, 09 Dec 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां बीच सड़क पर एक निजी बस में सवार युवकों ने कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला किया। निजी बस ने कार को टक्कर भी मारी और और मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह कार सवार दो युवकों का एक निजी वॉल्वो बस चालक और उसके साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बस चालक कार को टक्कर मारते हुए निकल गया।
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने काफी दूर तक बस का पीछा किया। कुछ दूर जाकर उन्होंने बस रोक ली और युवकों से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान बस में से कुछ युवक उतरे, जिनके हाथों में तेजधार हथियार थे। इन युवकों ने कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
जान बचाने के लिए दोनों युवक भागने लगे तो वे युवक भी हाथों में तलवारें लहराते हुए उनके पीछे भागने लगे। इसके बाद युवक उनकी कार की चाबी लेकर फरार हो गए। बीच सड़क पर गुंडागर्दी का यह मंजर देखकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
युवकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। यह घटना खरड़-मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर हुई।