फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on student leader in dav college, live video

VIDEO: डीएवी कॉलेज में चले चाकू, छात्र नेता को गोदा

Sat, 18 Jul 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on student leader in dav college, live video

कॉलेज कैंपस में इनसो कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्र नेता को चाकुओं से गोद डाला। घटना डीएवी कॉलेज की है। जानलेवा हमला एचएसए (हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन) का पूर्व छात्र नेता सचिन नेहरा पर किया गया। हमला इनसो के कार्यकर्ता ने किया। उन्होंने आशीष पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में नेहरा के हाथ, पेट और छाती के निचले हिस्सों पर गहरे जख्म हुए हैं।

विज्ञापन


घायल को पीजीआई के आईसीयू में में रखा गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बर्ताई जा रही है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने इनसो के  छात्र नेता प्रदीप व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एडमिशन कराने आया था पूर्व छात्र नेता

deadly attack on student leader in dav college, live video

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला सचिन नेहरा डीएवी कॉलेज में किसी छात्र का एडमिशन कराने आया था। सचिन नेहरा एचएसए का पूर्व छात्र नेता भी रह चुका है। इस कारण वह एचएसए के छात्रों से बातचीत करने लगा।

इस बीच इनसो के नेता प्रदीप को उसके कॉलेज में होने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रदीप भी कॉलेज पहुंच गया। दोपहर करीब 12 बजे इनसो के प्रदीप और एचएसए के सचिन नहरा के बीच डीएवी कॉलेज में संगठन के प्रचार के दौरान बहस शुरू हो गई।

इसी बीच एचएसए के सचिन ने देखा की प्रदीप उसके समर्थित संगठन के छात्रों को खुद के संगठन में जबरन शामिल होने की बात कह रहा था। उसने प्रदीप को ऐसा करने से मना किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान दोनों ने हाथापाई करते हुए एक दूसरे पर ऑडिटोरियम के बाहर पड़े गमले फेंकने शुरू कर दिए।

धारदार हथियारों से लैस थे सभी आरोपी

deadly attack on student leader in dav college, live video

प्रत्यक्षदर्शी गुरबीर ने बताया कि देखते ही देखते प्रदीप ने अपने साथियों को बुला लिया। जो हथियारों से लैस थे। देखते ही देखते किसी ने सचिन के पेट में चाकू मार दिया। हाथापाई में सचिन के दोस्त हरजीत मान को भी चोटें आई हैं।

वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर चोटों के चलते सचिन को पीजीआई रेफर किया गया। जबकि उसके दोस्त हरजीत मान और दूसरे संगठन के नेता प्रदीप को भी चोटें आने के कारण सेक्टर-16 के अस्पताल में पहुंचाया गया।

इस बीच प्रदीप ने अस्पताल से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने हरजीत मान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यहां देखे वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed