{"_id":"8b4a3ba838ebccea3d43df3bd012263a","slug":"deadly-attack-on-boy-in-chandigarh-critically-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने के इरादे से युवक पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटने के इरादे से युवक पर किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में घर लौट रहे युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने लूटने के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। हमला कर चारों नकाबपोश दो मोटरसाइकिलों पर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित दीपक (27) सेक्टर 56 स्थित घर लौट रहा था। दीपक पेशे से पेंटर है। रात लगभग 11 बजे दो पल्सर बाइक पर चार युवक मुंह को कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने युवक का रास्ता रोका और लूट की कोशिश की। जब वह कामयाब न हुए तो चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल दीपक ने बताया कि बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर कहा कि जो भी तुम्हारे पास नगदी, मोबाइल है दे दो। दीपक ने रुपये देने से किया और उनमें हाथापाई होने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू से दीपक हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
दीपक घायल होकर जमीन पर गिर गया। पीड़ित उनकी मोटरसाइकिलों का नंबर भी नोट नहीं कर सका। बदमाशों के जाने के बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी।
पीसीआर ने घायल को जीएमएसएच-16 अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दीपक के बयान पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।