फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead rape victim left village due to warning from rapist

रेप पीड़िता ने 'मौत' चुनी, परिवार का गांव से पलायन

Thu, 19 Mar 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Thu, 19 Mar 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
dead rape victim left village due to warning from rapist

बेटी से गैंगरेप हुआ। आरोपी खुलेआम घूमते रहे। शर्मिंदा बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपियों को चैन न पड़ा। रेप पीड़िता के परिवार को तंग किया। अब परिवार ने अपने गांव बिलबिलान से पलायन कर दिया। घरों पर ताला लटक रहा है। ये सनसनीखेज मामला गोहाना का है।

विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों को आरोपी पक्ष की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। धमकियों से परेशान होकर मृत बेटी के माता-पिता और चाचा-चाची गांव से किसी अज्ञात जगह पर चले गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों को भी इस बात का पता नहीं चला कि वह कहां गए। मामले की सूचना एसपी को भी दी गई थी। दरअसल, 6 फरवरी को अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की गांव की बणी में लकड़ी लेने गई थी। वहां से गांव का सुखवंत (32) उसे अपने साथ खेत में ले गया। खेत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और रात भर उसे वहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी। रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन परिजन नाबालिग की तलाश करते हुए खेतों में पहुंचे तो वहां वह बदहवास हालत में मिली थी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

बेटी ने शर्मिंदा होकर कर ली थी सुसाइड

dead rape victim left village due to warning from rapist

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले के एक महीने बाद लड़की ने शर्मिंदा होकर 5 मार्च को घर में ही बनी टांड़ पर चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही थी और पुलिस पर कमजोर रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद लड़की के परिजनों को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।

परिजनों का आरोप है कि धमकी आरोपी पक्ष की ओर से दी जा रही है। परिजनों ने 11 मार्च को दलित संगठनों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। जिसके चलते परिजनों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

परिजनों ने बताया था कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी पूजा डाबरा के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
-अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed