फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another suspect arrested in the case of scamming four lakh while wearing a police uniform

Hisar News: पुलिस की वर्दी पहनकर चार लाख ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Another suspect arrested in the case of scamming four lakh while wearing a police uniform
हिसार। पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर चार लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना उकलाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, भिवानी के विद्या नगर निवासी साहिल ने शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान हसनगढ़ निवासी आजाद से हुई थी। आजाद ने कम रकम के बदले तीन गुना रकम देने का लालच देकर पांच लाख रुपये के बदले 15 लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद उसे बरवाला, लितानी मोड़ और प्रभुवाला रोड पर बुलाया गया।
विज्ञापन

वहां कुछ लोग पहुंचे जिनमें कुछ ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। एक ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने साहिल से चार लाख रुपये ले लिए। भागते समय शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ग्रे रंग की कार कब्जे में ली है। उससे दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed