{"_id":"6a89f945828d8ce34b0df11e","slug":"retired-senior-officer-defrauded-of-5-lakh-online-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-205731-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
Sun, 23 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
दो बार में खाते से निकली रकम, समय रहते ब्लॉक करवाया खाता
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के साथ पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम उनका फोन हैक कर खाते से पहले तीन लाख और कुछ ही देर बाद दो लाख रुपये निकाल लिए गए।
अधिकारी ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर वरिष्ठ नागरिक एप डाउनलोड करने के बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई और ओटीपी साझा करने को कहा गया।
बातचीत के दौरान उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। वह बैंक खाता ब्लॉक करवाने के लिए फोन करने ही वाले थे कि मोबाइल पर लगातार दो संदेश आए। इनमें खाते से कुल पांच लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया। इसके बाद बिना समय गंवाए पुलिस थाना नादौन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।