{"_id":"6a89fa4df6d0267c2b0ce80a","slug":"goods-vehicle-hits-cow-drags-it-for-100-meters-nainital-news-c-8-1-hld1057-820435-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मालवाहक वाहन ने गाय को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मालवाहक वाहन ने गाय को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा
Sun, 23 Aug 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम थानाक्षेत्र स्थित कॉलटैक्स-पनचक्की मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने गाय और दो गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक करीब 100 मीटर तक गाय को घसीटता हुआ ले गया।
तेज रफ्तार पिकअप (माल वाहक) ने सड़क किनारे खड़े दो गोवंश और एक गाय को टक्कर मार दी। गोवंश छिटककर अलग गिर गए लेकिन गाय गाड़ी के अगले टायर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। कुछ दूरी पर जाने के बाद गाय भी टायर से अलग हो गई और पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट गए। वहीं मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने घायल गाय व गोवंश को इलाज के लिए नगर निगम की गौशाला में पहुंचाया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।