{"_id":"65ae4eb7f0ff0335b1001245","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-auto-in-jalandhar-of-punjab-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जालंधर में ऑटो में मिला युवक का शव, पास में इंजेक्शन भी पड़ा था, पुलिस जता रही ये आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: जालंधर में ऑटो में मिला युवक का शव, पास में इंजेक्शन भी पड़ा था, पुलिस जता रही ये आशंका
Mon, 22 Jan 2024 04:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:50 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति का शव ऑटो में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना अड्डा-टांडा की है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के अड्डा-टांडा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ऑटो में मिला। उसकी पहचान सुमित निवासी सोफी पिंड जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना-8 के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जब मृतक का शव बरामद हुआ तो उस वक्त उससे शराब की दुर्गंध आ रही थी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस को क्राइम सीन से कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार टांडा अड्डा फाटक के पास एक व्यक्ति ने ऑटो खड़ा देखा था। इसमें बेसुध हालत में एक व्यक्ति पड़ा था। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद जांच को थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध सामान मिला है।
विज्ञापन
एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ओवरडोज का लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दे दी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है।