{"_id":"6191ffe38ca3bb7a530ea6ee","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-in-pinjore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर: नौ माह पहले मां ने दी थी बेटे के लापता होने की शिकायत, पेड़ से लटका मिला शव, बस कंकाल ही बचा था ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिंजौर: नौ माह पहले मां ने दी थी बेटे के लापता होने की शिकायत, पेड़ से लटका मिला शव, बस कंकाल ही बचा था
Mon, 15 Nov 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:07 PM IST
सार
मृतक संजेश के परिजनों को किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों के बारे में सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
मृतक संजेश।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पिंजौर मल्लाह रोड पर स्थित गांव दमदमा, भोगपुर के साथ लगते जंगल में कपडे़ में लिपटा कंकाल पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान संजेश कुमार निवासी सीआरपीएफ कैंप पिंजौर के रूप में हुई है। संजेश के लापता होने के संबंध में उसकी माता ने 9 फरवरी 2021 को पिंजौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसका पति संजय कुमार सब इंस्पेक्टर जनरल ड्यूटी असम में तैनात है। शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा 8 फरवरी को दमदमा स्थित अपने मकान को देखने गया था, परंतु वापस नहीं आया।
विज्ञापन
पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि गांव दमदमा निवासी ने जंगल में शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पेड़ से लटके कपड़ों के अंदर कंकाल था। जब थाने में गुमशुदा लोगों की लिस्ट देखी गई तो शव की शिनाख्त हुई। मृतक की मां ने नौ माह पूर्व अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक के परिजनों ने बताया था कि उन्हें संजेश के जंगल की तरफ जाने की जब जानकारी मिली थी तब उन्होंने जंगल को ड्रोन से भी देखा था परंतु कुछ नही मिला था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। बाकी शव का केवल कंकाल ही बचा है। इसका पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाएंगे उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन